वीरपुर में शादी की नीयत से छात्रा का अपहरण, 10 मार्च से लापता है छात्रा, पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

शादी करने की नीयत से बीए पार्ट थ्री की छात्रा का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है।इस बाबत पीड़िता के पिता ने वीरपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कराया है।दर्ज एफआईआर में उन्होंने बताया कि गत 10 मार्च को घर से पढ़ाई करने के लिए बेगूसराय शहर के श्रीकृष्ण महिला कॉलेज गई थी और देर शाम तक घर नहीं लौट सकी।

तब जाकर स्थानीय स्तर व अपने सगे संबंधियों के यहां भी पता किया।लेकिन अब तक कुछ अता-पता नहीं चल सका।थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता के बयान पर लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है और छात्रा की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

Share This Article