बेगूसराय के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत प्रतिनिधि को पाकिस्तान से फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को और सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर को पाकिस्तान से मोबाइल पर  जान से मारने की धमकी मिली है। वहीं जान से मारने की धमकी को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने इसकी शिकायत नगर थाना पुलिस को दी।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया है कि आज जब हम कोर्ट परिसर आ रहे थे।

बेगूसराय के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत प्रतिनिधि को पाकिस्तान से फोन पर मिली जान से मारने की धमकी 2तभी एक पाकिस्तान नंबर से व्हाट्सएप्प कॉलिंग कर मुझे और सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया है कि पहले भी इस तरह की धमकी मिली थी। खासकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ऊपर पहले से ही खतरा है और पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी को लेकर इसकी शिकायत बेगूसराय एसपी मनीष कुमार को दी गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत प्रतिनिधि को पाकिस्तान से फोन पर मिली जान से मारने की धमकी 3उन्होंने बताया है कि हम मांग करते हैं कि इसकी जांच एनआईए एवं सीबीआई से करवाई जाए तथा सुरक्षा की गुहार भी लगाई गई है । गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी एक कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सिंह पर हमला किया गया था उसमें सैफी नामक युवक का नाम सामने आया था और अब पाकिस्तान से कॉल आने के बाद लोग कई तरह की चर्चाएं भी कर रहे हैं ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article