जिला वकील संघ बेगुसराय में अधिवक्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित हुई

DNB Bharat Desk

जिला वकील संघ बेगुसराय में शनिवार को अधिवक्ताओं की आवश्यक बैठक हुई । जिसमें देश के अंदर चल रहे आंदोलन का समर्थन किया । साथ ही सोनम वांगचुंग का जंतर मंतर पर चल रहा आंदोलन का समर्थन किया । वहीं केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा किए गए कुकृत एवं आंदोलन कारियो पर लाठी बरसाने का घोर निंदा कि गई ।

- Sponsored Ads-

और सबों ने एक स्वर में कहा कि सोनम वांगचुंग की आंदोलन का समर्थन करता हूं तथा मोदी सरकार शिक्षा माफियाओं और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचकर देश के बच्चों और लोगों के साथ धोखा कर रहे है। हर तरफ अपराधियों का बोल बाला है। अराजकता का माहौल है। रोज अपराधी कानून के साथ खेल खेल रहा है ।

जिला वकील संघ बेगुसराय में अधिवक्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित हुई 2शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित मोदी का इस्तीफा की मांग करता हूं ।अगर इन दोनों ने इस्तीफा नहीं दिया तो मोदी सरकार के विरुद्ध पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा ।इस मौके पर अधिवक्ता बीरेंद्र कुमार साहू,अधिवक्ता मो तौकीर आलम,अधिवक्ता विकास कुमार,अधिवक्ता राजेश कुमार,अर्जुन कुमार,शंभु राय सहित अन्य उपस्थित हुए।

Share This Article