समस्तीपुर: मुसरीघरारी में होने वाली इंटरनेशनल सूफी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर एक अहम मीटिंग आयोजित

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर,सरायरंजन के मुसरीघरारी में होने वाली इंटरनेशनल सूफी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों के सिलसिले में एक अहम मीटिंग बाथुआ बुजुर्ग में हुई जिसमें शहर समस्तीपुर के मशहूर मजहबी और समाजी शख्सियत ने शिरकत की। इस मौके पर मौलाना उमर नूरानी अंतर्राष्ट्रीय सूफी संयोजक ने कहा की आने वाले 311 अगस्त रविवार को समस्तीपुर के मुसरीघरारी में अंतर्राष्ट्रीय सूफी सम्मेले होने जा रहा है जिसमें विश्व के कई प्रसिद्ध सूफी संत भाग लेंगे।

 भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से इराक के मशहूर सूफी शेख अली इब्न हमूद अल हरबी जो बगदाद सूफी संस्थान के चीफ हैं के अलावा ईरान से शेख अबूबकर जिनके पहल पर भारत की मनीषा जिन्हें यमन में फांसी की सजा मिली थी पर रोक लगा दी गई है भी आ रहे हैं।

समस्तीपुर: मुसरीघरारी में होने वाली इंटरनेशनल सूफी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर एक अहम मीटिंग आयोजित 2इस मौके पर तारीक रहमान उर्फ बौबी कोआर्डिनेटर अंतर्राष्ट्रीय सूफी सम्मेलन ,हजरत कारी मुफ्ती मुतीउर रहमान साहब,मौलाना इजहार अशरफ (‘संयुक्त संयोजक अंतर्राष्ट्रीय सूफी सम्मेलन’)अताऊर रहमान,इकबाल अहमद,मोहम्मद,मौलाना सिराजुद्दीन,मौलाना अब्दुल कयूम बरकाती,मोहम्मद आबिद हुसैन,नूर आलम,तोहिद अंसारी,मुमताज राईन,मोहम्मद मंसूर,मोहम्मद तसलीम,असरारदानिश,अरशद अली रजा,जफर आबिदी,अफजल हुसैन अशरफी,अब्दुल जब्बार राईन एवं अन्य आदरणीय लोग उपस्थित रहे।

Share This Article