डीएनबी भारत डेस्क
बिहार थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घायल युवक की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम देने की आशंका जताया है।घायल के पिता सतपाल सतनाम ने बताया कि जितेंद्र कुमार कुछ साल पहले एक युवक की हत्या के मामले में आरोपित था। करीब एक साल पहले ही वह जेल से बाहर आया था।
परिजनों को आशंका है कि इसी मामले को लेकर उसे गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में इलाज चल रहा है। बिहार थानाध्यक्ष रणजीत रजक ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों और बदमाशों की पहचान में जुटी है।
डीएनबी भारत डेस्क
