डीएनबी भारत डेस्क
बिहारशरीफ शहर के पॉश इलाके में अहले सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बिहार थाना क्षेत्र के श्रम कल्याण केंद्र के पास की है।

मृ
तक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।परिजनों के मुताबिक, मृतक राहुल ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह सुबह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।
इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। वहीं, सुबह श्रम कल्याण केंद्र के पास एक सुनसान जगह पर राहुल का शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों ने यह भी बताया कि राहुल सूखे नशे का आदी था।
जिस जगह पर उसका शव बरामद हुआ, वहां नशीले पदार्थों के इंजेक्शन भी देखे गए हैं।परिजनों ने कहा कि उसके दोस्तों ने कुछ पहले ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
डीएनबी भारत डेस्क