समस्तीपुर: वक्फ रजिस्ट्रेशन के लिए 29 नवंबर से लगेगा 6 दिवसीय कैंप, औकाफ कमेटी का बड़ा फैसला

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: जिला अल्पसंख्यक कार्यालय समस्तीपुर में जिला औकाफ़ कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष तारीक रहमान बॉबी की अध्यक्षता में संपन्न हुई,आज के इस बैठक में जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी रजनीश कुमार राय भी उपस्थित रहे ।

- Sponsored Ads-

आज के इस मीटिंग में जिला ओकाफ कमेटी ने महत्वपूर्ण फैसला लिया। उम्मीद पोर्टल पर हो रहे वक्फ रजिस्ट्रेशन को सुगम बनाने के लिए जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में कैंप लगाकर रजिस्ट्रेशन को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्णय लिया गया ।ताकि लोगों को सहूलियत मिले ।आगामी 29 नवंबर  शनिवार से जिला अल्पसंख्यक कल्याण के कार्यालय में छह दिनों का कैंप लगाकर वक्फ रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

समस्तीपुर: वक्फ रजिस्ट्रेशन के लिए 29 नवंबर से लगेगा 6 दिवसीय कैंप, औकाफ कमेटी का बड़ा फैसला 2आज की इस बैठक में मुख्य रूप से जिला ओकाफ कमेटी के सचिव शकील रजा ,उपाध्यक्ष आताउर रहमान, कारी मोतिउर रहमान, कोषाध्यक्ष आदिल रहमान खान , अनस रिजवान ,अधिवक्ता जया इस्माइल , अनवरूल  हक खान, , तनवीरूल इस्लाम, मौलाना नौशाद अली ,शमशुद्दीन खान ,अनवर आलम आदि उपस्थित थे ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article