वीरपुर में पंचायत समिति की बैठक में गरमाया मुद्दा, नल-जल और बिजली की अव्यवस्था पर सदस्यों ने उठाए सवाल

DNB Bharat Desk

प्रखंड सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें बिजली, कृषि, शिक्षा, नल जल योजना समेत अन्य योजनाओं को लेकर समीक्षा और बहस की गई। वीरपुर पश्चिम के मुखिया त्रिपुरारी कुमार ने कहा कि बरैपुरा मुसहरी में सदा परिवार के 5 व्यक्ति ऐसे हैं जिनके लिये आवास की राशि बार-बार आती है। परंतु भूमि नहीं रहने के कारण वापस लौट जाती है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने वार्ड संख्या 12 स्थित क्षतिग्रस्त हरिजन बैठका को तोड़वाने की मांग की। बैठक के दौरान वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 5, 8, 9, 10 में क्षतिग्रस्त नल को बदलवाने की मांग हुई। वहीं जगदर वार्ड 1 में नल जल नहीं रहने व नौला वार्ड 13, 14 में नल जल बंद रहने का मुद्दा उठा। सदस्यों ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में स्थापित पानी टंकियों की सफाई 4 वर्ष से नहीं हुई है, इसे करवाया जाय। उपप्रमुख ने पीएचईडी के इंडिया मार्का के खराब चापाकल की सूची बना कर उसे ठीक करवाने एवं नए चापाकल का डिमांड देने के लिए कहा।

वीरपुर में पंचायत समिति की बैठक में गरमाया मुद्दा, नल-जल और बिजली की अव्यवस्था पर सदस्यों ने उठाए सवाल 2बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान सदस्यों ने 11 हजार वोल्ट की तार में कवर लगवाने की मांग की। वीरपुर वैदा बांध, सुरहा चौक वीरपुर के पास तार में कवर लगवाने की मांग की गई। बरैपुरा मुसहरी में टूटे बिजली पोल को बदलने की मांग की गई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण वीरपुर में ही कराया जाय। साथ ही मुख्य मार्ग के इर्द गिर्द डिग्री कॉलेज बनवाने का निर्णय लिया गया। समिति सदस्यों ने कहा कि सभी प्लस टू स्कूलों में विषयवार पर्याप्त शिक्षक को पदस्थापित किया जाय।

 वीरपुर में पंचायत समिति की बैठक में गरमाया मुद्दा, नल-जल और बिजली की अव्यवस्था पर सदस्यों ने उठाए सवाल 3मौके पर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार,बीपीआरओ अभिषेक कुमार, बीसी शबनम कुमारी, जीविका प्रबंधक शैलेश रंजन, पंसस रीता देवी, अनामिका कुमारी,मुखिया त्रिपुरारी कुमार, दीपक कुमार, अशोक पासवान, आदि उपस्थित थे।

Share This Article