नालंदा: 5 करोड़ ठगी मामले में पंजाब पुलिस ने बिहार थाना क्षेत्र के अस्पताल मोड़ से दो साइबर ठग को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर पंजाब के मुख्यमंत्री के कमांडो की पत्नी से 12 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में पंजाब पुलिस ने बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र से दो आरोपियों मुकेश कुमार और विशाल भारती को गिरफ्तार किया है। 

जांच में खुलासा हुआ कि ठगी की रकम दोनों के बैंक खातों में ट्रांसफर हुई थी। पूछताछ में सामने आया कि दोनों साइबर गिरोह को बैंक खाते उपलब्ध कराते थे और ठगी की रकम पर दो प्रतिशत कमीशन लेते थे। मोबाइल की जांच में कई जीमेल आईडी और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं। पंजाब पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर पटियाला ले गई है।

नालंदा: 5 करोड़ ठगी मामले में पंजाब पुलिस ने बिहार थाना क्षेत्र के अस्पताल मोड़ से दो साइबर ठग को किया गिरफ्तार 2 इस मामले में कोलकाता और जामताड़ा से भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है और अब तक 5 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है।हालांकि इस मामले पर न तो पंजाब पुलिस और ना ही नालंदा पुलिस बोलने को तैयारी दिखी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article