भगवानपुर पुलिस ने अवैध बालू खनन मामले में दो ट्रैक्टर को किया जप्त, बालू माफियाओं में मचा हडकंप

DNB Bharat Desk

बिहार सरकार ने अवैध खनन पर फिलहाल रोक लगा रखी है।  इसके बावजूद भी बालू माफिया दिन हो या रात बालू का अवैध खनन करते दिख जाते हैं। ऐसे ही माफियाओं पर भगवानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ी गंडक नदी के घाटों पर हो रहे बालू के अवैध खनन मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। भगवानपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान 2 ट्रैक्टर को अवैध खनन मामले में जप्त किया गया है।

- Sponsored Ads-

इधर छापेमारी के दौरान बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। वही बेगूसराय खगड़िया रेंज के डीआईजी आशीष भारती ने बताया कि अवैध खनन के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है और इसको लेकर सभी पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। हाल के दिनों में पदाधिकारी को कहा गया है कि सभी थाने से जो भी अवैध खनन करने वाले लोग हैं उनको चिन्हित किया जाए एवं उनकी गिरफ्तारी की जाए।

भगवानपुर पुलिस ने अवैध बालू खनन मामले में दो ट्रैक्टर को किया जप्त, बालू माफियाओं में मचा हडकंप 2साथ ही साथ अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति का भी अधिग्रहण किया जाएगा। कुल मिलाकर डीआईजी आशीष भारती ने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन के द्वारा नीति बनाई गई है और इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए जिला प्रशासन काम कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article