समस्तीपुर में जाली टिकट के साथ यात्रा करते चार यात्री गिरफ्तार, रेल थाना में मामला दर्ज

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई में जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्रियों को पकड़ा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 11062 में यात्रा के दौरान टिकट जांच के क्रम में चार यात्रियों को संदिग्ध टिकट के साथ पकड़ा गया। जांच के बाद टिकट जाली पाए जाने पर सीटीआई कृष्ण कुमार मिश्रा, समस्तीपुर ने सभी यात्रियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना समस्तीपुर के हवाले कर दिया।

- Sponsored Ads-

पकड़े गए यात्रियों में ADRE (49 वर्ष), मुस्ताक (35 वर्ष), रहमान शेख (34 वर्ष), पिता–मुहम्मद मुर्तुजा, ग्राम रजौली वार्ड संख्या-13, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा, तथा मुहम्मद इस्लाम (67 वर्ष), पिता–वदूद, ग्राम खैरी बाँका वार्ड संख्या-09, थाना औशी/बिस्फी, जिला मधुबनी शामिल हैं।

समस्तीपुर में जाली टिकट के साथ यात्रा करते चार यात्री गिरफ्तार, रेल थाना में मामला दर्ज 2इस संबंध में रेल थाना समस्तीपुर कांड संख्या 159/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि जाली टिकट कहां से तैयार किए गए तथा इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ तो नहीं है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा अधिकृत माध्यमों से ही टिकट खरीदें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दें।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article