डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी आरोपी को छापेमारी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पुलिस को अहम सफलता मिली है।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 107/2015 के आरोपी एवं कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोकिया पंचायत के खखना गांव निवासी ठेकन सहनी के पुत्र राजकुमार सहनी के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की नजर से बचने की कोशिश कर रहा था।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी हाल में कानून से भागने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट