फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी: घर में 25 फीट गहरा ‘खुफिया तहखाना’ बनाकर छुपा था 36 लाख के गबन का आरोपी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/पुलिस के लिए सर दर्द बना गबन के आरोपी ने छुपने के लिए घर में ही बना लिया 25 फीट का तहखाना। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सातिर अपराधी को तहखाना से किया गिरफ्तार।

- Sponsored Ads-

तेघरा थाना क्षेत्र के बरौनी एक निवासी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार स्वर्गीय गोपाल प्रसाद सिंह के पुत्र त्रिपुरारी कुमार ने 36 लाख का किया है सरकारी अनाज का गबन। लंबे समय से थी पुलिस को इनकी तलाश।

फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी: घर में 25 फीट गहरा 'खुफिया तहखाना' बनाकर छुपा था 36 लाख के गबन का आरोपी 2बेगूसराय में तेघरा थाने की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर अपराधी को नायाब तरीके से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए अपराधी त्रिपुरारी कुमार पर गबन के दो मामले सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या का प्रयास तक की वारदात शामिल है। तेघरा के डीएसपी ने बताया कि त्रिपुरारी कुमार लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को लगातार गुप्त सूचना मिल रही थी कि वह अपने घर के आस-पास ही देखे जा रहे हैं।

फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी: घर में 25 फीट गहरा 'खुफिया तहखाना' बनाकर छुपा था 36 लाख के गबन का आरोपी 3लेकिन जब पुलिस छापेमारी करने जाती थी और घर की तलाशी लेती थी तो यह फरार पाए जाते थे। लेकिन बीती रात पुलिस ने बारीकी से जब घर की छानबीन की तो घर में ही एक तहखाना बनाकर उस पर पटरा लगाया गया था जिसके अंदर त्रिपुरारी कुमार छुप कर रहते थे । इस बार बारीकी से छानबीन करने पर इन्हें तहखाना से गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए अपराधी से पूछताछ कर रही है। एवं अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article