डीएनबी भारत डेस्क
नीट पेपर लीक से जुड़े मामले में नालंदा पुलिस ने दो मई को सॉल्वर गैंग का खुलासा किया था जिसमें अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।गिरफ्तार लोगों के पास से बरामद लैपटॉप और मोबाइल में सॉल्वर गैंग के कई अहम सुराग मिला है।राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान सॉल्वर गैंग का खुलासा हुआ था

जिसका मास्टर माइंड अवधेश कुमार है इसके अलावे इन लोगों की निशानदेही पर जमुई औरंगाबाद और मुजफ्फरपुर से भी छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।डीएसपी ने बताया जांच के दौरान इसके लिंक राजस्थान और छत्तीसगढ़ से जुड़ा है।यहां से भी सॉल्वर गैंग से जुड़े सॉल्वर की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई चल रही है। जिसके लिए टीम का गठन कर आगे की छापेमारी की तैयारी की जा रही है।
यानी एक बार नालंदा जिला नीट को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ चुका है।पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि इस सॉल्वर गैंग का मास्टर माइंड उज्जवल उर्फ राजा बाबू है।जो पावापुरी विम्स कालेज के सेकेंड ईयर का छात्र है।अमन और उज्ज्वल दोनों आपसे में भाई जो हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।दोनों 2022 बैच का छात्र है।सोलेवर गैंग नीट परीक्षा में सॉल्वर को बैठाने के लिए पचास से साठ लाख की मोटी रकम बसुलते थे।
डीएनबी भारत डेस्क