डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के वीरपुर में बिहार में शराब पीना पीलाना, ख़रीद बिक्री करने,भंण्डारण आदि पर तो सरकार द्वारा प्रतिबंध लगा गया है। इसके लिए तरह तरह के कानून और नियम भी बनाए गये हैं। फिर भी बिहार में शराब की खरीद बिक्री हो रही है।
- Sponsored Ads-

जिसका ताजा उदाहरण बेगूसराय जिला अन्तर्गत वीरपुर थाना क्षेत्र के बख्तपुर पेट्रोल पंप के पास एक कटघरे से 112 डायल पुलिस टीम ने बख्तपुर वार्ड नं 1 के निवासी नारायण महतो के 42 वर्षीय पुत्र नवीन महतों को दो लिटर देशी शराब के साथ गिरफतार कर जेल भेज दिया है।
जो सरकार और सरकार में रह रहे विकास कार्यों की ढिंढोरा पीटने वाले लोगों का नाम कामयाबी को दर्शाता है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
