समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 12 चक्का ट्रक से 98 कार्टन विदेशी शराब बरामद; 4 धंधेबाजों पर FIR

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर में गुप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम ने बैनी थाना क्षेत्र के कस्तुरबा चौक श्रीरामपुर वार्ड संख्या-8 में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की मात्रा 882 लीटर आंकी गयी है जो 98 कार्टून में ट्रक पर लोड थी। 

- Sponsored Ads-

बताया गया है कि उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सड़क किनारे खड़े एक 12 चक्का ट्रक की तलाशी ली, जिसमें 98 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी। जब्त शराब की बोतलों पर फाॅर सेल इन हरियाणा अंकित था।

मामले में पुलिस ने चार कारोबारी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।

 समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 12 चक्का ट्रक से 98 कार्टन विदेशी शराब बरामद; 4 धंधेबाजों पर FIR 2नामजद कारोबारियों में कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर निवासी  विकास कुमार शर्मा,राहुल कुमार, पोखरैरा गांव निवासी नवीन कुमार और बाजिदपुर निवासी गौरीशंकर कुमार के रूप में की गई है। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अनुसंधान के दौरान अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल का नेतृत्व मद्य निषेध निरीक्षक मुकेश कुमार ने किया।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article