भगवानपुर के जोकिया रसलपुर गोलीबारी कांड के दो आरोपी गिरफ्तार, इलाज के दौरान घायल बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड के जोकिया रसलपुर बहियार में भूमि विवाद को लेकर हुई गोलीबारी मामले में दो आरोपियों को थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों को मटिहानी थाना क्षेत्र के बगडोव गांव से गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया।

- Sponsored Ads-

गिरफ्तार आरोपियों में रसलपुर वार्ड संख्या 12 निवासी स्व राजेन्द्र चौधरी के पुत्र विजय चौधरी और स्व लक्ष्मी चौधरी के पुत्र रामानुज चौधरी शामिल है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

भगवानपुर के जोकिया रसलपुर गोलीबारी कांड के दो आरोपी गिरफ्तार, इलाज के दौरान घायल बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई 2विदित हो कि गत सोमवार को बहियार में हुई गोली बारी और मारपीट  में तीन लोग गंभीर से जख्मी हो गए थे।इसमें गोली लगने से जख्मी 80 वर्षीय उपेन्द्र चौधरी की शुक्रवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी।इस मामले में थाने में कांड संख्या 90/2026 दर्ज कर 12 लोगो को नामजद आरोपी बनाया गया था।

Share This Article