डीएनबी भारत डेस्क
कॉमरेड चंदेश्वरी प्रसाद सिंह बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। बीहट जैसे क्रांतिकारी धरती पर पैदा लेने वाले महान योद्धा थे। वो ना सिर्फ़ विभिन्न जनसंगठनों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उक्त बातें सोमवार को कॉमरेड चंदेश्वरी प्रसाद सिंह के जयंती समारोह पर बीहट अंचल कार्यालय प्रांगन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा राज्य परिषद सदस्य कॉमरेड अनिल कुमार अंजान ने कहा।

उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को जिस रूप में बेगूसराय जिले के मानचित्रों पर हमने देखा है। जब यह नारा गुंजायमान होने लगा कि कॉमरेड सूरज ने ललकारा है बेगूसराय जिले का सात सीट हमारा है। इसके मुख्य नेतृत्वकर्ता कॉमरेड चंदेश्वरी प्रसाद सिंह जैसे क्रांतिकारी नेता थे। खासकर के बेगूसराय जिले के सांप्रदायिक सद्भावना बनाए रखने, खेल, सांस्कृतिक, शिक्षा के क्षेत्रों में तथा बेगूसराय जिले पर किसी भी प्रकार की प्राकृतिक विपत्ति आई तो वह अग्रदूत बनकर राहत पहुंचाने का काम किया और मरहम का काम किया है। इन तमाम कार्यों को सदा सदा बेगूसराय जिला और कम्युनिस्ट पार्टी याद करेगा। और उन्हें कभी मारने नहीं देगा।

आज भी यहां न्याय और अन्याय के दौर में एक न्याय के आवाज बनकर नवज टटोलने के लिए कॉमरेड चंदेश्वरी प्रसाद सिंह याद आ रहे हैं और याद आते रहेंगे। वहीं कार्यक्रम को पूर्व विधायक राम रतन सिंह ने भी संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉ रामाधार सिंह ने किया तथा मंच संचालन भाकपा अंचल मंत्री प्रहलाद सिंह ने किया। मौके पर राज किशोर सिंह,राम कुमार सिंह, राम उदगार सिंह भूतनाथ, जय प्रकाश सिंह,
खुर्शीद आलम, अशोक रजक, अशोक पासवान, संजीव सिंह, अनिल चौधरी, बिहार राज्य उपाध्यक्ष इप्टा अमर नाथ सिंह,नवीन सिंह, सरवर आलम, मोहम्मद असदुल्ला, विजय गोविंद साह, वकील रजक, धीरेन्द्र कुमार, शंभू देवा, शाखा मंत्री अशोक राय, उमेश पासवान,कृष्णकांत शर्मा, भैरव पासवान, राम रतन सिंह ,जीतो, श्याम बाबू चौधरी, भागीरथ राय, भगवान पासवान, पंकज कुमार, डॉ अजय कुमार, अशोक सिंह, राम प्रताप सिंह,योगी सिंह,गणेश पासवान, बच्चा पासवान, संजय मिश्रा,चंदन कुमार,ल एवं रुपेश पोद्दार सहित अन्य उपस्थित थे।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट