स्मृति शेष कीर्तन सम्राट विन्देशवरी सिंह सूबे बिहार के गौरव थे – विधायक

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

कीर्तन सम्राट विन्देशवरी सिंह की 29 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पर्यटन स्थल आदि कुंभ स्थली सिमरिया धाम स्थित सर्वमंगला आश्रम सिमरिया काली धाम में शनिवार को राष्ट्रकवि दिनकर फिल्म सीटी बेगूसराय द्वारा कीर्तन सम्राट विन्देशवरी सिंह सम्मान 2025 का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता सीने अभिनेता सह राष्ट्रकवि दिनकर फिल्म सीटी के संस्थापक अमिय कश्यप ने किया। स्वागत भाषण प्रो पी के झा प्रेम ने किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक रजनीश कुमार, स्वामी चिदात्मन जी महाराज, रविन्द्र ब्रह्माचारी जी, नप बीहट उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, कीर्तन सम्राट के पौत्र संतोष कुमार बादल सहित अन्य संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कीर्तन सम्राट एवं दिनकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि स्मृति शेष कीर्तन सम्राट विन्देशवरी सिंह हमारे सूबे बिहार के गौरव थे। उनकी स्मृति में बीहट में भव्य द्वार का निर्माण अगली पुण्यतिथि तक कराया जाएगा। साथ ही उनके द्वारा गाए भजन कैसेट या फिर जो उनकी स्मृति है।सभी को लेकर नये युग के मुताबिक बनाकर नये युवा पीढ़ी को कीर्तन गीत और उनकी आवाज और शैली से अवगत कराया जाएगा।

स्मृति शेष कीर्तन सम्राट विन्देशवरी सिंह सूबे बिहार के गौरव थे - विधायक 2साथ ही उनकी स्मृति में और जो कुछ भी विकास कार्य होगा वो किया जाएगा। ताकि आने वाले पीढ़ियों के लिए उन्हें जीवंत बनाए रखा जा सके। उन्होंने कहा कीर्तन सम्राट ने बेगूसराय व बिहार में कीर्तन शैली की नींव रखी थी। उनके द्वारा गाए जाने वाले कीर्तन भजन आज भी हम सबों के जेहन में गूंज रहा है। उन्होंने कहा आज के दौर में भोजपुरी गीत को जिस तरह से परोसा जा रहा है वो समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कीर्तन सम्राट को याद करते हुए बेगूसराय में सांस्कृतिक कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की जरूरत है। वही स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने कहा कि कीर्तन सम्राट विन्देशवरी सिंह के द्वारा गाए जाने गीत संगीत का प्रवाह अद्वितीय था।

स्मृति शेष कीर्तन सम्राट विन्देशवरी सिंह सूबे बिहार के गौरव थे - विधायक 3हमें अतीत के गौरव को याद रखने की जरूरत है। उनके स्थान को दर्शनीय स्थल बनाया जाए। वही उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा कि कीर्तन हमें मिट्टी और संस्कार से जोड़ता है। सम्राट शब्द लग जाना अपने आप में अनमोल है। स्मारिका का विमोचन के बाद युवाओं को उनके बारे में पढ़ने का मौका मिलेगा।इस अवसर पर आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से कीर्तन सम्राट विन्देशवरी सिंह के सम्मान में दिव्य पुरुष स्मारिका का विमोचन किया। इस दौरान मीडिया सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता को आगत अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मारिका भेंट कर सम्मानित किया गया।

स्मृति शेष कीर्तन सम्राट विन्देशवरी सिंह सूबे बिहार के गौरव थे - विधायक 4

इस अवसर पर कीर्तन सम्राट के शिष्य पंडित जगमोहन ठाकुर , अशोक शरण व्यास, नीलमणि , प्रवीण प्रियदर्शी, रामाश्रय सिंह, राष्ट्रकवि दिनकर फ़िल्मसिटी के सदस्य रंजीत गुप्त, राजीव कुमार वत्स, देवानंद सिंह, बबलू आनंद, सरोज कुमार चौधरी,सुभाष ईश्वर कंगन, संजीत मुन्ना, सुमन ईश्वर ,डा ललन सिंह, देवानंद, रामाशीष सिंह एवं रामकृष्ण सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article