डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य पालन के दौरान प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके त्याग और शौर्य को नमन किया।

एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस, वीरता और कर्तव्य के प्रति अटूट निष्ठा पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी। राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
मुख्यालय डीएसपी केके दिवाकर, लाइन डीएसपी सुनील कुमार सिंह, साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक, नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट