डीएनबी भारत डेस्क
बिहारशरीफ सर्किट हाउस में बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के अवसर पर प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पेयजल जैसे क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

वहीं पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों के हंगामे को लेकर उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र किसी के बहकावे में न आएं। बिहारशरीफ सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में देश के विकास को नई दिशा दी है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिसका लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिल रहा है।पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन और हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रेम रंजन पटेल ने विपक्ष पर छात्रों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह छात्रों की आड़ में सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।
साथ ही बिहार की छवि खराब करने की भी कोशिश की जा रही है।बीजेपी प्रवक्ता ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएं और अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार युवाओं के भविष्य, रोजगार और बिहार के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार छात्रों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और हर मुद्दे को गंभीरता से लेकर समाधान करने का काम करती है।
डीएनबी भारत डेस्क