ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान कही बात।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने देश की माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ने वालों से बदला लिया है और पाकिस्तान के नापाक इरादों को चकनाचूर कर दिया है।
मंत्री ने कहा, “अब कोई भारत की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता।”बिहारशरीफ के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को कई बार चेताया था, लेकिन वह लगातार आतंकवादियों के पक्ष में खड़ा रहा।
देश की जनता ने पाकिस्तान को जवाब देने के लिए लोकसभा में अजय बहुमत दिया है।देश को अपने वीर जवानों और सेना पर गर्व है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
