समस्तीपुर: विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान; जिले में आचार संहिता लागू

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय सभा कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर निर्वाचन से संबंधित तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 22 सितंबर 2026 को निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इसके साथ ही जिले में 22 सितंबर 2026 से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है।

आचार संहिता के अनुपालन एवं अनुश्रवण के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी-सह-प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय प्रशाखा अली एकराम को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 7 अक्टूबर को होगी और अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर है। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। समस्तीपुर जिले से संबंधित दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 34 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

समस्तीपुर: विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान; जिले में आचार संहिता लागू 2इनमें 24 मूल मतदान केंद्र तथा 10 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। वहीं दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल 24 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जिले के कुल 34,515 मतदाता हैं। इनमें 24,647 पुरुष और 9,868 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2,426 मतदाता हैं, जिनमें 1,913 पुरुष और 512 महिला मतदाता हैं। निर्वाचन को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला स्तर पर विभिन्न कोषांगों का गठन कर पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन के लिए जिले में कुल 30 उड़नदस्ता टीमों का गठन किया जा रहा है।

समस्तीपुर: विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान; जिले में आचार संहिता लागू 3इन टीमों के माध्यम से निर्वाचन के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता में मंत्रियों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों के संबंध में निर्धारित प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Share This Article