नालंदा: संवैधानिक अधिकार और परिसीमन सुधार को लेकर 29 जून को गयाजी में रैली

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के आह्वान पर आगामी 29 जून को गयाजी जिले में संवैधानिक अधिकार एवं परिसीमन सुधार रैली का आयोजन होगा। इसको सफल बनाने को लेकर नालंदा के सोहसराय स्थित एक निजी सभागार में आरएलएम जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा की अगुवाई में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

नालंदा: संवैधानिक अधिकार और परिसीमन सुधार को लेकर 29 जून को गयाजी में रैली 2प्रेस वार्ता में सोनू कुशवाहा ने कहा“हम लाठी में तेल पिलाने  जैसी राजनीति नहीं करते, हमारी पार्टी सीधे जनता के मुद्दों और समस्याओं पर बात करती है। उन्होंने बताया कि यह रैली जाति या धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों की भागीदारी से होगी। साथ ही उन्होंने 1971 में इमरजेंसी के दौरान रुकी परिसीमन प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की मांग दोहराई।

नालंदा: संवैधानिक अधिकार और परिसीमन सुधार को लेकर 29 जून को गयाजी में रैली 3उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा लगातार प्रधानमंत्री से मांग कर रहे हैं कि बिहार में लोकसभा सीटों की संख्या 40 से बढ़ाकर 60 की जाए। ऐसा होने पर राज्यसभा और विधानसभा में भी बिहार का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा, जिससे राज्य को विकास में भागीदारी मिलेगी।

Share This Article