डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर थाना क्षेत्र के परबंदा निवासी फजुल कुमार ने थाना में आवेदन देते हुए अपने हीं ग्रामीण दिलखुश कुमार, ईश्वर महतों, अनिता देवी, कंचन देवी,सुनिल महतों के खिलाफ आरोप लगाया है कि ये लोग मेरी धर्मपत्नी रविला देवी और छः माह की बेटी को जान से मार देने की नियत से गायब कर दिया है।
- Sponsored Ads-

थाना को दिए आवेदन में पीड़ित फजुल कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि 1 लाख 46 हजार रुपए जो गाय खरिदने के लिए रखे थे वो और लगभग 4 लाख रुपए की विभिन्न जेवरात भी गायब है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट