तेयाय में शराब पीकर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल

DNB Bharat Desk

भगवानपुर  प्रखंड के तेयाय ओपी पुलिस ने क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में तेयाय ओपी अध्यक्ष कुमारी निकिता भारती ने बताया कि हसनपुर गांव निवासी राधे चौधरी के पुत्र प्रकाश चौधरी शराब के नशे में धुत होकर गांव में हंगामा कर रहा था। उसकी हरकतों से आसपास के लोग परेशान हो रहे थे, जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी गई।

- Sponsored Ads-

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर तेयाय ओपी थाना लाया गया। जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

तेयाय में शराब पीकर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल 2तेयाय ओपी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

Share This Article