चार बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, थाने में प्राथमिकी दर्ज

DNB Bharat Desk

​डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर (बेगूसराय): स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से चार बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने वीरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Sponsored Ads-

​थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, 28 वर्षीया महिला बीते 22 जुलाई को अपने घर से यह कहकर निकली थी कि वह किसी आवश्यक काम से बेगूसराय जा रही है। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन और छानबीन के बाद परिजनों को पता चला कि एक अज्ञात युवक महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।

​पीड़िता की मां ने बताया कि महिला के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस को यह भी स्पष्ट किया कि परिवार के लोग लगातार महिला की खोजबीन में जुटे हुए थे, जिस कारण थाने में आवेदन देने में विलंब हुआ। इधर, पुलिस ने पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया है और महिला की सकुशल बरामदगी तथा आरोपी की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article