डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर पुलिस ने धर पकड़ अभियान के तहत थाना क्षेत्र के मलहडीह और वीरपुर पश्चिम पंचायत से दो अलग-अलग मामलों के वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- Sponsored Ads-

इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 07/14 के 61 वर्षीय वारंटी मलहडीह निवासी इन्द्र देव सहनी को और वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 13 के निवासी 48 वर्षीय सुरेन्द्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट