वीरपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट,मामला दर्ज,जांच में जुटी पुलिस

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के गेन्हरपुर पंचायत के वार्ड नं 13 के निवासी मोहम्मद मोकर्रम व मोहम्मद सावीर ने एक दूसरे के विरुद्ध वीरपुर थाना में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया है।

- Sponsored Ads-

मोहम्मद मोकर्रम के द्वारा थाना को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि मोहम्मद साबीर, मोहम्मद कादिर, मोहम्मद आविद अपने हाथ में पिस्तौल लेकर में घर पर चढ़ कर गाली गलौज करने लगे।गाली गलौज करने से मना करने पर उक्त लोगों ने पिस्तौल के बल पर घर से खिंच कर बाहर ले आए और जान से मार देने की नियत से मारने लगे हो हल्ला होने और लोगों को आते देख कर गले से चांदी का चेन जो लगभग 75 हजार रुपए का था छिन लिया है।

वीरपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट,मामला दर्ज,जांच में जुटी पुलिस 2

और जाते जाते जान से मार देने की धमकी भी दिया है। वहीं मोहम्मद सावीर के द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में मोहम्मद मोकर्रम, मोहम्मद मोकेदार समेत दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध आरोप लगाया है कि 50 हजार रुपए रंगदारी मांग रहा था। नहीं देने पर न्यू मस्जिद के पास लोहे की राड एवं लाठी से जान लेवा हमला कर घायल कर दिया है। और कमर में रखे 80 हजार रुपए को भी उक्त लोगों ने छिन लिया है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से आवेदन आए हैं। दोनों फरीयादियो के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई शुरु कर दिया गया है।

Share This Article