बेगूसराय में चोरों का तांडव: एक ही रात में दो घरों से 20 लाख की चोरी, आक्रोशित ग्रामीणों का थाने पर किया हंगामा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव का है, जहां एक ही रात में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए 20 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाना पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

- Sponsored Ads-

 बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र अंतर्गत पनसल्ला गांव में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए दो घरों में भीषण चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि देर रात चोरों ने घरों में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व बक्सों के ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।पीड़ित संतोष सिंह ने बताया कि चोर खिड़की तोड़कर उनके घर में घुसे और करीब एक लाख साठ हजार रुपये नकद, लगभग दस लाख पचास हजार रुपये मूल्य के सोने के जेवरात तथा कीमती कपड़े चोरी कर फरार हो गए।

 बेगूसराय में चोरों का तांडव: एक ही रात में दो घरों से 20 लाख की चोरी, आक्रोशित ग्रामीणों का थाने पर किया हंगामा 2उन्होंने बताया कि बेटी की शादी के लिए गहने और नकदी घर में रखी गई थी, जिसे चोर अपने साथ ले गए। वहीं दूसरी घटना में शंभु कुमार के घर से चोरों ने करीब चालीस हजार रुपये नकद और लगभग सात लाख पचास हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। ग्रामीणों के अनुसार चोरों की संख्या करीब नौ थी। घटना के बाद गांव में कई जगहों पर चोरों के पैरों के निशान भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि चोरों ने एक तीसरे घर को भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन ग्रील तोड़ने के बावजूद चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके।लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से नाराज ग्रामीण शनिवार को लाखो थाना पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

 बेगूसराय में चोरों का तांडव: एक ही रात में दो घरों से 20 लाख की चोरी, आक्रोशित ग्रामीणों का थाने पर किया हंगामा 3लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है।घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष शुभम पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

 एक ही रात में दो घरों में 20 लाख रुपये से अधिक की चोरी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस बड़े चोरी कांड का खुलासा कब तक कर पाती है और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने में कितनी सफल होती है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article