समस्तीपुर: घर से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने निकला युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस घटना की जांच में जुटी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है यहां एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह घटना जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के खेदुतार पोखर की है, जहां एक नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान यह खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान नौआचक वार्ड नंबर 2 निवासी प्रिंस कुमार के रूप में की गई है बता दे कि प्रिंस मंगलवार शाम अपने घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकला था।

समस्तीपुर: घर से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने निकला युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस घटना की जांच में जुटी 2गांव में स्थानीय स्तर पर नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रिंस भी बतौर खिलाड़ी हिस्सा ले रहा था. परिजनों ने बताया कि वह हर दिन की तरह खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात देर तक जब वह घर नहीं पहुचा तो परिवार को चिंता होने लगी। तभी गांव में खबर फैल गई कि किसी युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है और शव खेदुतार पोखर के पास पड़ा है। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव प्रिंस का ही था। उसके गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के गहरे निशान थे। घटनास्थल पर शव देख गांव में कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

समस्तीपुर: घर से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने निकला युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस घटना की जांच में जुटी 3घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत करने की कोशिश की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की. हालांकि कुछ स्थानीय लोगों ने शव उठाने से रोकने का प्रयास किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हत्या कोई पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण हुई हो सकती है। हालांकि इस संबंध में कोई ठोस सुराग अब तक नहीं मिला है.

समस्तीपुर: घर से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने निकला युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस घटना की जांच में जुटी 4वही एएसपी संजय कुमार पांडेय ने कहा है कि घटनास्थल से कुछ अहम सुराग जुटाए गए हैं और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. इस जघन्य वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है और ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article