कैमूर: भभुआ के निजी अस्पताल में डॉक्टर को शराब पीने से मना करने पर पत्नी को पीट-पीट कर किया घायल, सोशल मिडिया पर वीडियो हुआ वायरल

DNB Bharat Desk

कैमूर जिले के भभुआ स्थित वन विभाग के बगल में अपने निजी अस्पताल में  डॉक्टर ने शराब पीकर पत्नी के साथ किया मारपीट  सूचना पर पहुंचीं भभुआ पुलिस किया कार्रवाई डॉक्टर को किया गिरफ्तार  डॉक्टर सोनभद्र जिला के रायपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरायगढ़ गांव निवासी स्वर्गीय कैलाश प्रसाद के पुत्र डॉ वीकेन्द्र प्रसाद बताया जाता है।

- Sponsored Ads-

जो बुधवार रात में घर पर शराब पी रहे थे जिसका वीडियो भी वायरल है। उसके बाद पत्नी के साथ मारपीट किया गया जैसे ही पुलिस को सूचना हुई पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब के नशे में डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया और उसके कमरे से बोतल में कुछ शराब भी पुलिस द्वारा बरामद किया गया है।

कैमूर: भभुआ के निजी अस्पताल में डॉक्टर को शराब पीने से मना करने पर पत्नी को पीट-पीट कर किया घायल, सोशल मिडिया पर वीडियो हुआ वायरल 2जहां गिरफ्तार डॉक्टर को मेडिकल जांच कराने के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article