समस्तीपुर: दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

इस वक़्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ हसनपुर थाना क्षेत्र के केसौरा गांव में ग्रामीण चिकित्सक मोहम्मद शाहीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चिकित्सक अपने दरवाजे पर सोए हुए थे, इसी दौरान बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी। 

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में भी आक्रोश है। 

समस्तीपुर: दरवाजे पर सो रहे ग्रामीण चिकित्सक की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी 2लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और हत्या के मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article