सिमरिया धाम में श्राद्ध कर्म करने वाले लोगों के साथ छिनतई, विरोध करने पर अपराधियों और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

रविवार की रात चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया घाट में श्राद्ध कर्म करवाने आए लोगों के साथ लूटपाट करने की कोशिश में अपराधियों और पुलिस के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। मिथिला की पवित्र भूमि सिमरिया धाम में अपराधियों का बोलबाला बढ़ता जा रहा है।दिन हो या रात श्रद्धालु सुरक्षित नहीं है। जिसके बाद अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए। इस संबंध में चकिया थाना को आवेदन देते हुए दरभंगा बिरौल के अहिल्यावाड़ा निवासी राजेश कुमार पासवान ने बताया कि वे लोग श्राद्ध कर्म के लिए 2 मार्च की रात 30 की संख्या में अपने गांव से सिमरिया घाट पहुंचे थे। जिसमें 15 महिलाएं 10 पुरुष और पांच बच्चे शामिल थे।

सिमरिया घाट आने पर खाना खाकर घाट के पास ही आराम कर रहे थे। इसी क्रम में आठ की संख्या में अज्ञात अपराधियों द्वारा लूटपाट की कोशिश की गयी। मेरे साथ आये परिजनों द्वारा इसका विरोध करते हुए शोर मचाया गया। जिसके बाद मौके पर तैनात पुलिस द्वारा विरोध किया गया। जिस पर अपराधियों द्वारा फायरिंग शुरू कर दी गयी। वहीं पुलिस द्वारा भी जबाबी कार्रवाई करते हुए सात राउंड फायरिंग की गयी। पुलिस के फायरिंग के बाद अपराधी घटना स्थल से फरार हो गया।सदर डीएसपी टू भास्कर रंजन ने बताया कि पुलिस ने जबाबी कारवाई में सात राउंड फायरिंग किया। उसके बाद अपराधी नाव पर सवार होकर सिमरिया घाट आए थे। वे श्राद्ध कर्म के लिए आये लोगों के साथ लूटपाट कर रहे थे।

सिमरिया धाम में श्राद्ध कर्म करने वाले लोगों के साथ छिनतई, विरोध करने पर अपराधियों और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी 2जिस पर गश्ती दल में तैनात जवानों द्वारा विरोध किया गया। पुलिस के विरोध पर अपराधियों द्वारा फायरिंग की गयी। जिस पर पुलिस द्वारा भी 7 राउंड फायरिंग की गयी। इस मामले में देर शाम तक आवेदन देते हुए प्राथमिकी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी थी। विदित हो कि सिमरिया धाम में लूटपाट की घटनाएं कोई नयी नहीं है।हर दिन छोटी-छोटी घटनाएं होती है लेकिन बाहरी लोग मजबूर होकर थाना को सूचित करने बगैर घर को लौट जा रहें हैं। जिला प्रशासन द्वारा सिमरिया धाम में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने की सख्त जरूरत है। पहली बार है कि होमगार्ड जवानों ने अपनी चुस्ती दिखाकर गोलीबारी की है।ऐसी सख्ती लगातार अपराधियों के विरुद्ध होने की जरूरत है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article