नालंदा में जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग की पीट पीट कर दी हत्या,पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-चिकसौरा थाना क्षेत्र के चंदरविगहा गांव में देर रात जमीनी विवाद के कारण एक व्यक्ति की पिट पिट कर हत्या कर दिया। मृतक चंदर बिगहा गांव निवासी स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद के 56 वर्षय पुत्र बिन्दा प्रसाद है। परिवार के लोगों ने बताया की जमीन सर्बे में गोतिया के लोगों ने इनके हिस्सा के जमीन अपने नाम करा लिया।

नालंदा में जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग की पीट पीट कर दी हत्या,पुलिस कर रही है जांच 2इसी को लेकर विवाद हुआ हुआ। विवाद के दौरान गोतिया के लोगों ने लाठी डंडे और लात घुसे से मारकर मौत के घाट उतार दिया। डॉक्टर के पास ले गये तो मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद चिकसौरा थाना की पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्प्ताल लाई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article