मुखिया पुत्र ने खुद के सिर में मारी गोली, हालत नाजुक, निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

घटना का कारण स्पष्ट नहीं, बिंद थाना क्षेत्र की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां बिंद थाना क्षेत्र इलाके के बिंद पंचायत के मुखिया उमेश राउत के पुत्र विक्की कुमार ने खुद को सिर में गोली मार ली। गंभीर हालत में मुखिया पुत्र विक्की कुमार को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। गोली युवक के दिमाग के पास अटक गया है।

मुखिया पुत्र ने खुद के सिर में मारी गोली, हालत नाजुक, निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज 2जहां प्राथमिक उपचार बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। वही चिकित्सकों ने भी युवक को खतरे से बाहर बताया है। घटना की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी नुरुल हक बिंद थानाध्यक्ष रौशन कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल की स्थिति की जानकारी ली।

- Sponsored Ads-

मुखिया पुत्र ने खुद के सिर में मारी गोली, हालत नाजुक, निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज 3घटना के पीछे क्या वजह है। इस पर सस्पेंस बरकरार है। अब सवाल यह उठता है कि जिस पिस्टल से गोली चली है वह लाइसेंसी है या गैर लाइसेंसी या तो जांच का विषय है। बहरहाल इस घटना के बाद चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article