नालंदा: सूरजपुर चोरीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पंद्रह हजार नकदी बरामद,रेकी कर पांच घरों में की थी चोरी

DNB Bharat Desk

नालंदा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में 5 जून को पांच घरों में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से चोरी की राशि में से 15 हजार 600 रुपये बरामद किए हैं।

आयोजित प्रेस वार्ता में डीएसपी सुमंत कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देने से पहले एक संगठित गिरोह द्वारा इलाके की रेकी की गई थी। इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने सूरजपुर गांव के पांच घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक कुमार, सकलदीप कुमार तथा ऋत्विक प्रखर उर्फ अप्पा शामिल हैं।

नालंदा: सूरजपुर चोरीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पंद्रह हजार नकदी बरामद,रेकी कर पांच घरों में की थी चोरी 2तीनों आरोपियों के पास से चोरी के 15,600 रुपये बरामद किए गए हैं।डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Share This Article