नालंदा पुलिस ने सारे और दीपनगर थाना क्षेत्र में लूटपाट के दो मामलों का किया उद्भेदन, कुल आठ अपराधी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा-सारे थाना क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस के फील्ड ऑफिसर से हुई लूट का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर लिया है। बिन्द रोड के पास तीन अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से लूटपाट करते हुए रुपयों से भरे बैग को छीन लिया था।

नालंदा पुलिस ने सारे और दीपनगर थाना क्षेत्र में लूटपाट के दो मामलों का किया उद्भेदन, कुल आठ अपराधी गिरफ्तार 2पुलिस ने विशेष छापेमारी करते हुए महज 24 घंटे में ही कुन्दन कुमार और रॉबिन उर्फ चंदु कुमार को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल, देसी पिस्तौल और 30 हजार रुपये बरामद किए। इसी तरह दीपनगर थाना क्षेत्र में युवक आनंद अमन से लूटपाट करने वाले छह अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चार मोबाइल और लूटी गई राशि बरामद की है।

नालंदा पुलिस ने सारे और दीपनगर थाना क्षेत्र में लूटपाट के दो मामलों का किया उद्भेदन, कुल आठ अपराधी गिरफ्तार 3रेलयात्री अमन आनंद पटना से ट्रेन से पावापुरी हॉल्ट पर उतरकर अपने घर जा रहा था तभी ओवरब्रिज के पास अपराधियों ने लूटपाट की। फिलहाल सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article