समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई अष्टधातु की 03 मूर्तियां बरामद, दो गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है बीते 1 फरवरी की रात्रि हसनपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवधा स्थित छोटी ताकुरबाड़ी से अष्टधातु की चार मुर्ति (03 बड़ी, 01 छोटी) की चोरी की घटना हुई। इस मामले में अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था।

- Sponsored Ads-

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रोसडा के नेतृत्व में चोरी की गई मूर्ति की बरामदगी हेतु एक टीम का गठन किया गया। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि गठित टीम के सदस्यों के द्वारा तकनीकि एवं परंपरागत अनुसंधानोपरांत काण्ड का सफल उद्‌भेदन करते हुए घटना में संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा इन दोनों अभियुक्तों के निशानदेही पर चोरी गयी 03 (तीन) बड़ी मूर्ति को बरामद कर लिया गया है।

समस्तीपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई अष्टधातु की 03 मूर्तियां बरामद, दो गिरफ्तार 2एक मूर्ति की बरामदगी एवं घटना में संलिप्त एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों मे अभिषेक कुमार सिंह उर्फ सिन्टू सिंह, व राजीव झा है दोनों अभियुक्त हसनपुर समस्तीपुर निवासी है।

Share This Article