नालंदा: 18 मार्च को राजगीर के नई पोखर में करोड़पति प्रोपर्टी डीलर की हत्या मामले की गुत्थी सुलझी, मुखाग्नि देने वाला चचेरा भाई ही निकला हत्यारा

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

पिछले 18 मार्च को राजगीर थाना क्षेत्र इलाके के नई पोखर में करोड़पति प्रॉपर्टी डीलर नीरज कुमार की गोली मारकर हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया था। इस घटना के बाद आक्रोशितों ने जमकर बवाल भी मचाया था। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर इस घटना का उद्वेदन करते हुए घटना में शामिल कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है एवं घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।

नालंदा: 18 मार्च को राजगीर के नई पोखर में करोड़पति प्रोपर्टी डीलर की हत्या मामले की गुत्थी सुलझी, मुखाग्नि देने वाला चचेरा भाई ही निकला हत्यारा 2गिरफ्तार पांच लोगों में केशव हर्षित हरिओम तीनो आपस में चचेरे भाई है। उक्त बातों की जानकारी पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि घटना के पीछे जमीन का विवाद की बात सामने आई है। सबसे बड़ी बात यह है कि मुखाअग्नि देने वाला चचेरा भाई केशव ही घटना का मास्टरमाइंड निकला।

नालंदा: 18 मार्च को राजगीर के नई पोखर में करोड़पति प्रोपर्टी डीलर की हत्या मामले की गुत्थी सुलझी, मुखाग्नि देने वाला चचेरा भाई ही निकला हत्यारा 3मृतक नीरज कुमार के द्वारा 70 लाख में जमीन बेची गई थी और इस जमीन का पैसा चचेरे भाइयों को नहीं दिया गया था।जिसके कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। भाइयों की नजर मृतक नीरज कुमार के संपत्ति पर थी।

Share This Article