समस्तीपुर के चर्चित चकोठी मठ चोरी कांड का खुलासा, छह बेशकीमती मूर्तियां बरामद; तीन शातिर चोर गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित चकोठी मठ में हुई चर्चित चोरी की घटना का समस्तीपुर पुलिस ने सफल उद्भेदन कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने मठ में घुसकर छह बहुमूल्य एवं प्राचीन मूर्तियों सहित अन्य धार्मिक सामग्री चोरी कर ली थी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश था।

- Sponsored Ads-

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खानपुर थाना पुलिस एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन किया गया। लगातार तकनीकी जांच, गुप्त सूचना और छापेमारी के बाद पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जिले के कई मंदिरों और मठों में चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चकोठी मठ से चोरी गई छह बेशकीमती मूर्तियों को सकुशल बरामद कर लिया।

समस्तीपुर के चर्चित चकोठी मठ चोरी कांड का खुलासा, छह बेशकीमती मूर्तियां बरामद; तीन शातिर चोर गिरफ्तार 2इसके अलावा अन्य मंदिरों से चोरी किए गए कई धार्मिक एवं कीमती सामान भी बरामद किए गए हैं। इस उल्लेखनीय सफलता पर समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस खुलासे से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है।

Share This Article