बेगूसराय: गौरीपुर लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, सगा फुफेरा भाई ही निकला मुख्य सूत्रधार, 3 गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरीपुर लूट कांड का नावकोठी पुलिस ने किया उद्भेदन।नावकोठी पुलिस ने 20 अप्रैल 2025 को गौरीपुर में हुए सोना एवं नगदी लूट कांड का उद्भेदन किया है।पुलिस ने घटना में संलिप्त तीन बदमाश को गिरफ्तार किया है।घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।

- Sponsored Ads-

थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि विष्णुपुर पंचायत के गौरीपुर और सैदपुर के बीच मुशहरी जान के समीप दीपिका ज्वेलर्स के मालिक गौरीपुर निवासी संतोष कुमार को हथियार के बल पर नकद ₹55000  एवं सोना चांदी की जेवर लूटी गई थी।थाना में इस सिलसिले में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था। 

बेगूसराय: गौरीपुर लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, सगा फुफेरा भाई ही निकला मुख्य सूत्रधार, 3 गिरफ्तार 2अनुसंधान के क्रम में लूट कांड के मुख्य सूत्रधार मुफस्सिल थाना के रजौड़ा निवासी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया।गुड्डू कुमार संतोष कुमार के फुफेरा भाई है।गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के क्रम में गुड्डू कुमार ने इस घटना में शामिल 2 बदमाश वीरपुर थाना के नौला निवासी रंजीत महतो का पुत्र विशाल कुमार और मंटू ठाकुर का पुत्र धर्मवीर कुमार की संलिप्तता स्वीकार की।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया एवं इस घटना में शामिल प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। इस घटना के उद्भेदन के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।इस घटना के उद्भेदन में स्वयं थानाध्यक्ष मो फिरदौस,एस आई विश्वजीत कुमार,रंजीत कुमार,पीएसआई मिथलेश कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article