समस्तीपुर: एक बड़े भाई ने अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपने ही छोटे भाई की करा दी हत्या

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक बड़े भाई ने अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपने ही छोटे भाई की हत्या करा दी। शूटरों को छोटे भाई की हत्या की सुपारी दे दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। दरअसल विभूतिपुर थाना अंतर्गत पटपारा गाँव के रहने वाले राजेन्द्र महतो ने अपने 22 वर्षीय बेटे रमेश कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

समस्तीपुर: एक बड़े भाई ने अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपने ही छोटे भाई की करा दी हत्या 2पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की और बाद में रमेश का शव गंडक नदी से बरामद किया गया। समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई जाँच में तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर शुभम कुमार उर्फ रफ्तार नामक एक संदिग्ध से पूछताछ की गई। पूछताछ में शुभम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों के नाम भी बताए। जाँच में पता चला कि मृतक रमेश कुमार का अपने भाई राजदीप कुमार के साथ विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले रमेश ने राजदीप की पत्नी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थीं।

समस्तीपुर: एक बड़े भाई ने अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपने ही छोटे भाई की करा दी हत्या 3इसी बात से नाराज होकर राजदीप ने शुभम कुमार उर्फ रफ्तार को दो लाख रुपये में अपने भाई की हत्या की सुपारी दी थी। इसके लिए 50,000 रुपये एडवांस भी दिए गए थे और बाकी पैसे काम होने के बाद देने की बात तय हुई थी। शुभम ने अपने सहयोगी राजन कुमार के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और 18 दिसंबर को अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रमेश की हत्या कर दी और शव को गंडक नदी में फेंक दिया।

समस्तीपुर: एक बड़े भाई ने अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अपने ही छोटे भाई की करा दी हत्या 4पुलिस ने शुभम के अलावा राजन कुमार और मृतक के भाई राजदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। मामले का खुलासा डीएसपी रोसड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article