डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सह व्यापार मंडल के सदस्य डॉ० अशोक साह का निधन शुक्रवार को हो गया वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थें। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से जिला ने कांग्रेस का एक मजबूत स्तंभ खो दिया। जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रखंड कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधि मंडल पूसा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री दिनेश ठाकुर के नेतृत्व में उनके आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में लिपटा तथा पुष्प अर्पित किया तथा उनके परिजनों को सांत्वना दी।

इस अवसर पर एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री ठाकुर ने उन्हें एक राष्ट्रवादी तथा कुशल समाजसेवी एवं गरीबों के हित के लिए समर्पित राज नेता की संज्ञा दी। बोलते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो० मोहिउद्दीन ने कहा की स्व० गुप्ता युवा कांग्रेस से अपनी राजनीति की शुरूवात की और जीवन पर्यन्त कांग्रेस के सदस्य रहें।
उनके निधन से पार्टी को जो अपूरणीय क्षति हुई है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। प्रतिनिधि मंडल में प्रखंड कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष शिवराम ठाकुर, जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव कन्हैया कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी अभय कुमार सिंह, भुवनेश्वर राम आदि लोगों ने भी उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट