हेपिटाइटिस-बी से ग्रसित शिक्षिका की असामायिक निधन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गेहूंनी गांव निवासी अरुण सिंह की लगभग 30 वर्षीय पुत्री दिव्या कुमारी जो बहुत ही सौम्य, व्यक्तित्व की धनी शिक्षिका थीं,उनकी अकास्मात मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही शिक्षा विभाग समेत परिजनों में मातम छा गया।

- Sponsored Ads-

इस सम्बंध मे बताया जाता है कि दिव्या कुमारी मंसूरचक प्रखंड के उर्दू मध्य विद्यालय आलमचक में बतौर शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। हेप्टाइटिस बी से ग्रसित होने के कारण अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें पटना के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

मौत की खबर के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि व समाजसेवी समेत आम लोग मृतक शिक्षिका के घर पर पहुंचकर श्रद्धांजलि देते हुए अन्तिम विदाई दी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article