ज्ञान का चिराग बुझ गया, पर उसकी रोशनी हमारे समाज के भविष्य को हमेशा रोशनी करती रहेगी, आपने जो शिक्षा के लिए अलख जगाई है, वह अमर रहेगी:-जलेवार समिति उपाध्यक्ष इंजी रौशन कुमार
डीएनबी भारत डेस्क
आज महर्षि वत्स आश्रम जलेवार सेवा समिति मंझौल में पहसारा निवासी जलेवार सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व अवधकिशोर प्र सिंह की श्रद्धांजलि सभा सभी प्रमुख सदस्यों के द्वारा किया गया। मौके पर समिति के उपाध्यक्ष इंजी रौशन कुमार, रामनिवास सिंह, अशोक सिंह, चंद्रचूड़ शर्मा, संयोजक सुदर्शन सिंह ने कहा कि प्राचार्य स्व अवधकिशोर प्र सिंह हमारे जलेवार संघ के लिए हमेशा एक गार्जियन की भूमिका में रहे।

हमलोगों के बीच से उनका जाना काफी दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को सहन शक्ति दें। आपके द्वारा दी गई शिक्षा और यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगी। कमलाकान्त प्र सिंह, विजयशंकर सिंह, देवनिरंजन भारती, शिवशंभू सिंह, उमेश सिंह, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, आशीष कुमार, सचिन, अर्जुन सिंह ने कहा कि एक महान शिक्षक के चले जाने से दुखी हूँ। हमारे समिति के बहुमूल्य सदस्य थे। आज उनके जाने से काफी मर्माहत हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ उनके किए हुए कार्यकाल से मुझे आनेवाले सभी सदस्यों को अनुशासनपूर्वक सीख मिले और वह हमारे दिलों में हमेशा जगह बनाकर जो गए हैं यह हम सभी सदस्य संजोकर रखेंगे।

कुमार अनिल, विद्यानंद सिंह, चंदन कुमार, रामाज्ञा प्र सिंह, आनंदमोहन, अशोक सिंह, सुनित कुमार सिंह, राहुल कुमार, दीपक कुमार, मीडिया प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि एक महान शिक्षक की मृत्यु केवल एक व्यक्ति की विदाई नहीं है बल्कि शिक्षाजगत में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा एवं उनके उत्कृष्ट कार्य को समाज के जन-जन तक पहुँचाने का समिति के सदस्य कार्य करेंगे। हम शोकाकुल हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को मोक्ष मिले। आपका जाना दुखद है। वह केवल हमारे शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और मित्र भी थे। उन्होंने हमें किताबों से बड़े जीवन की सीख दी।
उनके द्वारा किए गए ज्ञान के प्रकाश ने न-जाने कितने समाज एवं छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारा है। वह हमेशा हमारे विचारों में जीवित रहेंगे। मौके पर विजयशंकर सिंह, कमलाकान्त प्र सिंह, इंजी रौशन कुमार, देवनिरंजन भारती, अर्जुन सिंह, चंद्रचूड़ शर्मा, नीरज कुमार, दीपक कुमार, आशीष कुमार, चंदन कुमार, अमित कुमार, मुकेश कुमार सिंह, रामनिवास सिंह, शिवशंभू सिंह, कुमार अनिल, उमेश सिंह, विद्यानंद सिंह आदि सैकड़ों सदस्य इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित थे।
डीएनबी भारत डेस्क