वीरपुर में राजद का राज्यव्यापी आंदोलन: केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना

DNB Bharat Desk

राज्य व्यापी आंदोलन के तहत वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के राजद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज आलम के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। धरना कार्यक्रम को राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव, प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अफरोज आलम,यूवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अभिनव गुप्ता, डॉ सुरज यादव ने संबोधित करते हुए कहा केन्द्र सरकार गरीब, मजदूर विरोधी तो है ही।

- Sponsored Ads-

इसके शासन काल में रोज प्रतिरोज महंगाई बढ़ती जा रही है।यूवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर वे रोजगार हों रहे हैं। अपहरण, हत्या,बल्ताकार, अफसर साही, भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर डयी है। लोग त्राहि माम कर रहे हैं। वक्ताओं ने यह भी सम्बोधन में कहा कि केंद्र की सरकार चंद मुठ्ठी भर धन्ना सेठ को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी प्रतिष्ठानों, सम्पत्तियों को बेच दिया है। विदेशों से भी इसका संबंध अच्छा नहीं है।

वीरपुर में राजद का राज्यव्यापी आंदोलन: केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, प्रखंड मुख्यालय पर दिया धरना 2धरना कार्यक्रम को महावीर यादव,राजद जिला महा सचिव अर्जुन यादव, डॉ राम कैलाश सिंह, सुबोध पासवान, विपिन पासवान,अरूण प्रसाद सिंह,राम कृपाल सिंह, नौशाद आलम, देवेन्द्र कुमार, मुकेश चौधरी,राम वरण सिंह,राम प्रताप सिंह आदि लोगों ने भी संबोधित किया। धरना कार्यक्रम के अंत में पांच सदस्यीय समिति ने वीडियो प्रतिनिधि को मांग पत्र सौंपा मौके पर सेकरों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article