बेगूसराय में 11 सूत्री मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों ने किया प्रदर्शन, फूटा गुस्सा,अपनी मांगों के समर्थन में की नारेबाजी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ, जिला इकाई बेगूसराय के आह्वान पर रविवार को विभिन्न विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के दक्षिणी द्वार पर धरना प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन राज्य संघ के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यपालक सहायक शामिल हुए।

बेगूसराय में 11 सूत्री मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों ने किया प्रदर्शन, फूटा गुस्सा,अपनी मांगों के समर्थन में की नारेबाजी 2धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष पप्पू कुमार ने किया और संचालन संघ के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार ठाकुर ने किया। मौके पर अराजपत्रित कर्मचारी संघ के मोहन मुरारी ने भी उनके आंदोलन के समर्थन में आवाज बुलंद किया। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रतीकात्मक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि सरकार की नीतियों और लगातार हो रही उपेक्षा के खिलाफ गहरी नाराजगी और असंतोष का स्पष्ट संदेश है।

बेगूसराय में 11 सूत्री मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों ने किया प्रदर्शन, फूटा गुस्सा,अपनी मांगों के समर्थन में की नारेबाजी 3नेताओं ने कहा कि कार्यपालक सहायकों की सेवाएं पिछले 14 से 15 वर्षों से संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) आधार पर ली जा रही हैं, लेकिन अब तक उनका स्थायीकरण, राज्यकर्मी का दर्जा, वेतनमान, ईपीएफ, चिकित्सीय लाभ जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। बार-बार मांगों के बावजूद सरकार और बीपीएसएम की चुप्पी से कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है।

बेगूसराय में 11 सूत्री मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों ने किया प्रदर्शन, फूटा गुस्सा,अपनी मांगों के समर्थन में की नारेबाजी 4उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 10 सितंबर तक मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो सभी कार्यपालक सहायक दो दिन का सामूहिक अवकाश लेंगे। इसके बाद भी सकारात्मक पहल न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता अपनाया जाएगा।

1. सेवा संवर्ग का गठन कर स्थायीकरण और राज्यकर्मी का दर्जा प्रदान किया जाए।

2. पे-मैट्रिक्स के आधार पर वेतन निर्धारण किया जाए।

3. पूर्व में हटाए गए कार्यपालक सहायकों का समायोजन किया जाए।

4. पूर्व हड़ताल अवधि को अवकाश में समायोजित कर मानदेय का भुगतान किया जाए।

5. नियुक्ति तिथि से ईपीएफ का आच्छादन हो।

6. चिकित्सा सेवा का लाभ दिया जाए।

7. पद की न्यूनतम योग्यता मैट्रिक से बढ़ाकर इंटरमीडिएट की जाए।

8. सेवा के दौरान मृत्यु पर आश्रित को अनुकंपा पर नौकरी दी जाए।

9. आकस्मिक निधन पर कम से कम ₹40 लाख का उपादान दिया जाए।

10. सेवाओं का स्थायीकरण करते हुए सभी संविदा कर्मियों को समान अधिकार दिए जाएं।

11. लंबित अन्य मांगों पर त्वरित कार्रवाई हो।

संघ के मीडिया प्रभारी तुषार रंजन ने कहा कि कार्यपालक सहायक वर्षों से जिले के विभिन्न विभागों में काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर सरकार का ध्यान नहीं जा रहा। 

बेगूसराय में 11 सूत्री मांगों को लेकर कार्यपालक सहायकों ने किया प्रदर्शन, फूटा गुस्सा,अपनी मांगों के समर्थन में की नारेबाजी 5मौके पर दुर्गेश नंदन कुमार, अनिल कुमार, विकास कुमार, नितीश कुमार, हीरा पासवान, राजीव कुमार, शशि सिद्धार्थ पांडे, अभिषेक कुमार, शालिनी कुमारी, हिमांशु कुमार, मुकेश कुमार, विभा कुमारी, देव कुमार, राहुल कुमार, मो शमशाद, अशोक कुमार पंडित, जितेंद्र कुमार साहनी, पंकज कुमार, निशा कुमारी, सुमित झा, रमन कुमार पाठक, मुकुंद कुमार, दीपक कुमार, श्रवण, रोहित कुमार, पल्लवी कुमारी , नंदिनी कुमारी, समेत बड़ी संख्या में कार्यपालक सहायक मौजूद रहे। अंत में एक शिष्टमंडल जिला पदाधिकारी से मिलकर अपनी मांगों का मांगपत्र सौंप धरना के समाप्ति की घोषणा की।

Share This Article