डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय मे आठ सूत्री मांगो के समर्थन मे फेयर प्राइस डीलर ए सोसिएशन के द्वारा सोमवार को आमरण अनशन के समर्थन मे विशाल धरना प्रदर्शन और जुलुस निकाला गया। हड़ताली चौक पर आयोजित इस धरना मे बड़ी संख्या मे जिला भर के डीलरो ने हिस्सा लिया। इस दौरान डिलरो ने नीतीश कुमार के खिलाफ जिंदाबाद और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सरकार को निरंकुश बताया।

इस संबंध मे गंगाधर झा ने बताया की यह सरकार पिछले कई सालो से उनको आठ सूत्री मांगो को अटका कर रखी है और उनसे बंधुआ मजदूर की हालत मे काम ले रही है। देश भर की डीलर जहाँ आम लोगो को अन्य उपलब्ध कराने का काम कर रही है वही डीलर आज भुखमरी के हालत मे जी रहे है। उनकी मुख्य मांग डीलरो को सरकारी सेवक घोषित करें ऐसा नहीं करने पर उन्हें तीस हजार रूपये का मानदेय प्रति महीना मानदेय दे। सप्ताह मे एक दिन छुट्टी के साथ निलंबन की कारवाई को समाप्त करते हुए अनुकम्पा बहाल किया जाए।
उन्होंने बताया की आज बिहार के हर जिला मे आठ सूत्री मांगो के समर्थन मे यह कार्यक्रम चल रहा है। उन्हें प्रति क्विंटल नब्बे रुपया पर काम करवाया जा रहा है जिसमे घर किराया, दो लोगो का खर्चा और बिजली आदि का देना संभव नहीं है। बताते चले की बेगूसराय मे पिछले एक एक फरवरी से डीलरो द्वारा खदान्ना का उठाव को बंद कर रखा है जिससे आम लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
डीएनबी भारत डेस्क