बेगूसराय में ई-रिक्शा रिक्शा चालकों की हड़ताल, नगर निगम की ‘मनमानी’ के खिलाफ चालकों का हल्लाबोल, सड़कों पर लगा लंबा जाम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में आज ई-रिक्शा चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार नगर निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस दौरान ई रिक्शा चालक ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ई रिक्शा का चक्का जाम कर नगर निगम के मनमानी के खिलाफ हड़ताल पर बैठ गए हैं।

- Sponsored Ads-

इस हड़ताल के दौरान ई-रिक्शा चालक सड़कों पर अपने वाहन खड़े कर आंदोलन करते नजर आए। कई स्थानों पर चालकों ने रिक्शा पर सवार यात्रियों को उतारकर रिक्शा रोक दिया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई।हड़ताली चौक के समीप बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। चालकों का कहना है कि नगर निगम द्वारा बिना पर्याप्त सुविधाएं दिए पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है।

बेगूसराय में ई-रिक्शा रिक्शा चालकों की हड़ताल, नगर निगम की 'मनमानी' के खिलाफ चालकों का हल्लाबोल, सड़कों पर लगा लंबा जाम 2साथ ही ई-रिक्शा चालकों के लिए विश्रामालय, शौचालय, सस्ती रोटी और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की जा रही है।प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख चौक-चौराहों पर ई-रिक्शा स्टैंड निर्माण और ई-रिक्शा पर लगाए गए अवैध टैक्स को खत्म करने की भी मांग उठाई है। हड़ताल के कारण आम यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस बल तैनात नही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया गया है।

Share This Article